COMPUTER TEACHER : यूपी के 4512 स्कूलों में होगी कंप्यूटर टीचरों की भर्ती

COMPUTER TEACHER : यूपी के 4512 स्कूलों में होगी कंप्यूटर टीचरों की भर्ती


प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक रखे जाएंगे। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। 

शिक्षकों को दो तरीके से रखा जा सकता है। एक तो पूर्व से स्वीकृत विषय जो अब अप्रासंगिक हो गए हैं, उनके शिक्षकों को आवश्यक प्रशिक्षण देते हुए कंप्यूटर शिक्षण की जिम्मेदारी दे दी जाए। या फिर दूसरा प्रस्ताव संविदा पर कंप्यूटर शिक्षकों को रखने का है।

इस प्रस्ताव पर सरकार वित्त विभाग की राय ले रही है। मंजूरी के बाद कंप्यूटर शिक्षक रखे जाएंगे। इससे पहले कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई थी। 

अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेन्द्र देव ने यूपी बोर्ड के सचिव से 21 अप्रैल को पत्र लिखकर जिन स्कूलों में कंप्यूटर विषय/शिक्षा की मान्यता है और पढ़ाई हो रही है, उनकी जानकारी मांगी थी।
Reactions

Post a Comment

0 Comments