PANCHAYAT CHUNAV 2021: अप्रैल के अंत तक होंगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, इस फार्मूले पर तैयार होगा आरक्षण

PANCHAYAT CHUNAV 2021: अप्रैल के अंत तक होंगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, इस फार्मूले पर तैयार होगा आरक्षण

 

PANCHAYAT CHUNAV 2021

यूपी के पंचायती राजमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक पूरे होंगे। जबकि आरक्षण चक्रानुपात में ही जारी किया जाएगा। सहारनपुर और मेरठ समेत सूबे में पहली बार पंचायत प्रशासन द्वारा दो हजार किमी सड़कें हॉट मिक्स तकनीक से बनाई जाएंगी। चौ. भूपेंद्र सिंह शनिवार को सहारनपुर में सहाकारी बैंक की एजीएम में भाग लेने आए थे।

मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने शनिवार को सर्किट हाउस में ‘हिन्दुस्तान’ से वार्ता करते हुए बताया कि पंचायत चुनाव के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों के चुनाव करा लिए जाएंगे। इसके लिए फरवरी में ही आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 
 
इस बार आरक्षण रोटेशन के हिसाब से ही किया जाएगा। जबकि पिछली सरकार ने वर्ष 2015 में हुए चुनाव में रोटेशन प्रक्रिया को शून्य घोषित कर नए सिरे से आरक्षण जारी किया था। 

अब रोटेशन प्रक्रिया से होने वाले आरक्षण से जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और गांव पंचायतों की करीब 70 फीसदी सीटों की मौजूदा स्थिति में बदलाव हो सकता है। पंचायत चुनाव पूरी निष्पक्षता के साथ सरकार कराने के लिए प्रतिबद्ध है। चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की जिला पंचायतों ने बेहतर काम किया है। जिन्होंने गड़बड़ी की उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई। प्रदेश सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
Reactions

Post a Comment

0 Comments