ARMY JOB: आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका, फरवरी-मार्च 2021 में दो सेना भर्ती रैली

 

ARMY JOB

उत्तराखंड के युवाओं के पास सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में फरवरी और मार्च 2021 में सेना भर्ती की दो रैलियां होने वाली हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को इन भर्ती रैलियों में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। विभिन्न पदों के लिए होने वाली इन भर्ती रैलियों के जरिए  पिथौड़ागढ़ से लेकर अल्मोड़ा, बागेश्वर, उधम सिंह नगर और नैनीताल के युवा सेना में भर्ती होने का सपना पूरा कर सकते हैं। इन दोनों ही रैलियों के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है।


पहली रैली 15 फरवरी से 23 फरवरी 2021 के बीच

पहली रैली 15 फरवरी से 23 फरवरी 2021 के बीच होगी। यह रैली पिथौड़ागढ़, चंपावत जिलों के युवाओं के लिए होगी। दूसरी भर्ती रैली 24 फरवरी से 10 मार्च 2021 के बीच होगी जो कि अल्मोड़ा, बागेश्वर, उधम सिंह नगर और नैनीताल के युवाओं के लिए आयोजित होगी।आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास युवा इन भर्ती रैलियों में शामिल हो सकते हैं।


30 जनवरी 2021 तक करें रजिस्ट्रेशन

अभ्यर्थी इन भर्ती रैलियों के लिए 30 जनवरी 2021 तक रजिस्ट्रेशन कर लें। पहली भर्ती रैली के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र 31 जनवरी 2021 से 1 फरवरी 2021 के बीच ईमेल से भेजे जाएंगे। जबकि, दूसरी भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र 8 जनवरी 2021 से 14 फरवरी 2021 के बीच ईमेल से भेजे जाएंगे। सिपाही जनरल ड्यूटी से लेकर सिपाही टेक्निकल,  सिपाही क्लर्क/स्टोर कीपर/टेक्निकल इनवेंट्री मैनेजमेंट्स आदि विभिन्न पदों पर भर्ती होगी।


Reactions

Post a Comment

0 Comments